उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : आम आदमी पार्टी का बोलबाला




नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने एकबार फिर दिल्ली में अपना जलवा दिखाया है, तो वहीं गुजरात में शानदार प्रदर्शन करनेवाली बीजेपी को दिल्ली में मुँह की खानी पड़ी है। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर उपचुनावों के लिए आज शुरू हुई मतगणना में दो सीट पर आम आदमी पार्टी और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं, दो सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी त्रिलोकपुरी और शालीमार बाग में आगे है। जबकि भाजपा कहीं पर भी नहीं दिख रही है। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे।   


भारत