उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

'टूलकिट' मामले की जांच में दिशा की गिफ्तारी पर विपक्ष का विरोध, प्रियंका ने किया ट्विट



नई दिल्ली। 'टूलकिट' मामले की जांच में 22 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के मामले में कई नेता मुखर हैं। वह दिल्ली पुलिस द्वारा की गई इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली की एक अदालत ने दिशा को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। उसे किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े 'टूलकिट' को कथित रूप से एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 13 फरवरी को बेंगलुरु में उसके घर से गिरफ्तार किया था। उसकी इस गिरफ्तारी का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल के अलावा किसान संगठनों ने भी दिशा की गिरफ्तारी का विरोध किया है। दिशा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, 'डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।'


भारत