उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

ममता के हटने और कमल के खिलने पर संभव हाेगा विकास: नड्डा



 
खड़गपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि बंगाल में विकास तभी होगा जब तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां से हटेंगी और कमल खिलेगा।
श्री नड्डा ने यहां हरियातरा गांव में पार्टी के ‘चा चक्र’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ममता जी के हटने और कमल के खिलने से ही विकास होगा। उन्होंने सुश्री बनर्जी पर प्रदेश में किसानों और आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया और उनकी पार्टी को चुनाव में वोट दिया जाये तो यहां के लोगों की सर्वांगीण उन्नति सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने लोग ‘मा, माटी, मानुष’ के नाम पर चुनाव जीता था, वही अब ‘तानाशाही, तुष्टिकरण और कूटनीति ’ में लगे हुए हैं।
श्री नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस पर कुछ लोगों को बाहरी लोगों के रूप में विभाजित करके और बंगाल की संस्कृति को बर्बाद करके समुदायों को विभाजित करने का आरोप लगाया। (वार्ता)


भारत