उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस त्योहार



नई दिल्ली। देश भर में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर समारोहों में बहुत धूमधाम नहीं रही। विभिन्न राज्यों में प्रतिबंधों में थोड़ी ढील देते हुए धार्मिक सभा की अनुमति दी गयी लेकिन चेहरे पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियमाें का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।
गिरजाघरों की घंटिया बजने के साथ ही ईसाई धर्मावलंबी कैथेड्रल और गिरजाघरों में मिडनाइट मास के लिए एकत्रित होने लगे। सीनियर बिशप और फादर ने क्रिसमस संदेश दिये।
विभिन्न राज्यों के सभी गिरजाघरों में आधी रात और सुबह प्रार्थना सभा आयोजन किया गया जिनमें ईसाइयों ने भाग लिया।
नये कपड़ों में सजे-धजे ईसाई विशेष प्रार्थना के लिए गिरजाघर गये और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। सभी गिरजाघरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। राज्य भर में विभिन्न शॉपिंग मॉल और होटलों में अलग-अलग आकार के क्रिसमस ट्री लगाये गये हैं। शहर के सैंथोम बेसिलिका में सबसे बड़ी प्रार्थना सभा आयोजित की गयी।
इस बीच राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। (वार्ता)


  • पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस त्योहार

    नई दिल्ली। देश भर में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर समारोहों में बहुत धूमधाम नहीं रही। विभिन्न राज्यों में प्रतिबंधों में थोड़ी ढील देते हुए धार्मिक सभा की अनुमति दी गयी लेकिन चेहरे पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियमाें का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।

  • गुरु नानक देव की जयंती पर कोविंद ने दी देशवासियों को बधाई

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आज पीबीजी रेजिमेंट गुरुद्वारा का भी शुभ उद्घाटन किया। इसके पूर्व श्री कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “ मैं देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आइए, इस पावन अवसर पर, हम सब अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें।”

  • चिश्ती की महाना छठी परम्परागत तरीके से मनाई गयी

    अजमेर। राजस्थान में अजमेर में स्थित सूफीसंत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की महाना छठी आज रस्मी तौर पर बड़ी शिद्दत और अकीदत के साथ परम्परागत तरीके से मनाई गयी। इसमें दूरदराज से आये हजारों जायरीनों ने शिरकत की। छठी की रस्म खुद्दाम-ए-ख्वाजा की ओर से दरगाह स्थित बेगमी दलान के सामने आहता-ए-नूर में छठी की फातिहा के साथ शुरु हुई। एक घंटे तक चले रस्मी जलसे में कुरान की तिलावत के अलावा ख्वाजा साहब की शान में नात एवं मनकबत पेश की गई।