उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

किसानों के कंधे पर बंदूक रख रहे हैं कांग्रेस नेता - शिवराज



रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं।
श्री चौहान ने नए केंद्रीय कृषि कानूनों के प्रावधानों से किसानों को अवगत कराने के उद्देश्य से रीवा में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। श्री चौहान के भाषण को वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से इंदौर, ग्वालियर अौर सागर संभागों के किसान सम्मेलन में भी सुनाया गया।
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के हित में सिर्फ नए कानून ही लागू नहीं किए, बल्कि उन्होंने फसल बीमा योजना भी लागू की। नए कानूनों का लाभ किसानों को मिलेगा और इनके दूरगामी सकारात्मक परिणाम भी आएंगे। लेकिन यह सब कांग्रेस नेताओं को पच नहीं रहा है। कांग्रेस नेता श्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अब वे किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। ऐसे कार्य का कुछ ऐसे लोग भी साथ दे रहे हैं, जो देशहित में कार्य नहीं करते हैं।
श्री चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि ये जब सत्ता में थे, तब किसानों के हित में कार्य नहीं किए और अब किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। श्री गांधी ने गांव, खेत देखे नहीं। खेती कैसे होती है, यह जानते नहीं और कृषि कानूनाें का विरोध कर रहे हैं। इसी तरह श्री दिग्विजय सिंह दस सालों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया। श्री कमलनाथ ने किसानों के कर्जमाफ करने के नाम पर धोखा किया। और अब यही नेता किसान किसान कर रहे हैं।


भारत