नयी दिल्ली, 04 अप्रैल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को नये संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान से उच्च सदन से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती गांधी को शपथ दिलायी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीमती गांधी को नयी पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री खड़गे ने एक्स पर लिखा, “'कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मेरी शुभकामनाएं। वह आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नयी पारी शुरू कर रही हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के बावजूद उनका साहसी लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 साल पूरे कर लिए हैं, और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”
नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई।
नई दिल्ली। सैम पित्रोदा के एक वीडियो को लेकर बवाल मच गया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं।
भुवनेश्वर। अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन में ‘विश्व बंधु भारत’ विषय पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस ने कहा कि कुछ देशों में चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के बीच कई देश भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं।