उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मेटियाबुर्ज में बहुमंजिली इमारत का हिस्सा गिरा, दो मरे, कई घायल; मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान


 

 
कोलकाता: कोलकाता महानगर के गार्डनरीच क्षेत्र स्थित मेटियाबुर्ज में आज देर रात एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताते हुए मरने वालों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गार्डनरीच दुर्घटनास्थल का दौरा किया। हालांकि, उन्हें कुछ दिन पहले उनके माथे पर चोट लग गई थी। उनके माथे एवं नाक पर टांके लगे हैं. डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। सोमवार सुबह देखा गया कि ममता सिर पर पट्टी बांधकर घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना। राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायल हुए लोगों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मृतकों की पहचान समा बेगम (47) और हसीना खातून (55) के रूप में हुई है।  
 


भारत