उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

आज चंपई सोरेन लेंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ




चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार देर रात उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। चंपई को दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करने को कहा गया है। इससे पहले महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के साथ पांच विधायकों ने गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के 47 विधायक हैं, और बहुमत का आंकड़ा 41 है. फिलहाल 43 विधायक चंपई सोरेन का समर्थन कर रहे हैं।शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा गुरुजी हमारे आदर्श हैं. हम गुरुजी और माता जी से आशीर्वाद लेने आए थे. झारखंड आंदोलन में उन्होंने योगदान दिया.


भारत