उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

डीएमडीके चीफ विजयकांत का निधन, हुए थे कोरोना पॉजिटिव




 चेन्नई। कोरोना पॉजिटिव डीएमडीके चीफ  विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। अभिनेता से नेता बने विजयकांत को इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पार्टी के संस्थापक विजयकांत (71 साल) चेन्नई केएमआईओटी हॉस्पिटल में एडमिट थे। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  विजयकांत के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया,  तिरु विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।


भारत