उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

छठ महापर्व का शुभारम्भ, आज नहाय-खाय




पटना/कोलकाता। चार दिवसीय छठ महापर्व की आज से शुरुआज हो चुकी है।  आज नहाय खाय से पर्व है। सप्तमी तिथि के दिन यानी कि 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। आस्था के इस महापर्व में महिलाएं संतान सुख, उसकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती है। नहाय खाय का अर्थ है स्नान करके भोजन करना।आज के दिन कद्दू-भात यानी चावल खाने का विशेष महत्व होता है। नहाय खाय में व्रती सहित परिवार के सभी सदस्य चावल के साथ कद्दू की सब्जी, चने की दाल, मूली आदि ग्रहण करते हैं. व्रती के भोजन करने के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं।


भारत