उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

25 लाख दीपकों से जगमग होगी रामनगरी अयोध्या,होगा सीधा प्रसारण




अयोध्या भव्य दीपोत्सव मनाने जा रही है और इस दौरान करीब 25 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।
 दीपावली से एक दिन पहले एक बार फिर अयोध्या नगरी बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है।दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे. सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी परिसर में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे. शाम होते ही भगवान राम के दरबार में पहला दीपक जलेगा और उसके बाद पूरी अयोध्या जगमग होगी। भगवान श्रीराम को पुष्पक विमान का रूप लिए हेलीकॉप्टर से अयोध्या आते हुए देखा जाएगा और यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इस दौरान भगवान राम का राजतिलक भी रखा गया है।


भारत