उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

रघुबर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली


भुवनेश्वर, 31 अक्टूबर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मंगलवार को ओडिशा के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
उड़ीसा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बिद्युत रंजन सारंगी ने राजभवन में आयोजित समारोह में नए राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक, उड़ीसा उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश, ओडिशा मंत्रिपरिषद के मंत्री , कई विधायक और सांसद शामिल हुए। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना और विभिन्न विभागों के सचिव भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत 18 अक्टूबर को रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया।
श्री दास ने प्रोफेसर गणेशी लाल का स्थान लिया, जिन्होंने 29 मई, 2018 को ओडिशा के राज्यपाल का पद संभाला और पांच साल और पांच महीने तक अपनी सेवाएं दी।
इससे पहले श्री दास अपने करीब 80 रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार को पुरी पहुंचे थे और त्रिमूर्ति के दर्शन किये थे।
शपथ लेने से पहले मंगलवार को उन्होंने यहां भगवान लिंगराज मंदिर में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने ओडिशा और देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।


भारत