उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

आज ऐतिहासिक दिन, नये संसद की यात्रा शुरू



नई दिल्ली। आज का दिन ऐतिहासिक है। आज से नये संसद में संसदीय कार्यवाही होगी।  फिलहाल, सभी सांसद संसद भवन पहुंचे हैं।

फोटो सेशन शुरू होने वाला है: कुछ ही देर में फोटो सेशन शुरू होने वाला है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की ज्वाइंट ग्रुप फोटो होगी। ग्रुप में तीन फोटो ली जाएंगी। पहली फोटो में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य होंगे, दूसरी में राज्यसभा सदस्य और तीसरी फोटो में लोकसभा के सदस्य होंगे।

पीएम के साथ लोकसभा सांसदों की फोटोग्राफी

पीएम के साथ राज्यसभा सांसदों की फोटोग्राफी

दोनों सदनों के सदस्यों की ग्रुप फोटोग्राफी

पीएम समेत वरिष्ठ मंत्री और दूसरे नेता सेंट्रल हॉल जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अन्य नेता संसद के नए संसद भवन में जाएंगे।

पीएम संविधान की कॉपी लेकर पुरानी संसद से नई संसद जा सकते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सरकारी नेता संविधान की कॉपी लेकर पुरानी संसद से नई संसद जा सकते हैं।

महिला आरक्षण बिल पर अधीर रंजन बोले: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने महिला आरक्षण बिल के लिए जल्द से जल्द पारित करने की मांग की।

महिला आरक्षण बिल पर सोनिया गांधी बोलीं: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल को अपना माना और इसके लिए प्रयासरत हैं।

लोकसभा में 33 फीसदी सीटें बढ़ना संभव: केंद्र सरकार महिला आरक्षण के तहत देशभर में 545 सीटों के अलावा 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय कर सकती है। करीब 180 ज्यादा सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।

संसद में सीटें बढ़ाने का फैसला संभव: महिला आरक्षण बिल पर सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि संसद में सीटें बढ़ाने का फैसला संभव लिया जा सकता है, जिससे संसद की सीटों में वृद्धि हो सकती है।

आज संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे डॉ. मनमोहन सिंह: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह स्वास्थ्य कारणों के चलते आज संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे।

'नया संसद भवन समय की मांग': बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने नए संसद भवन को एक समय की मांग बताया है और इसे भारत के विकासशील देश से विकसित देश के रूप में देखा है।


भारत