उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

बीजेपी सांसद ग्राहिराज सिंह ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप कहा- पीएम मोदी को मारने की तैयारी कर रही है कांग्रेस



भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पीएम मोदी की हत्या कराना चाहती है.  
उन्होंने कहा कि अडाणी तो सिर्फ बहाना है, मोदी को गाली देना है। 10 साल में जहां कांग्रेस विवादों में घिरी रही वहीं 10 साल में मोदी की सरकार उम्मीदों से घिरी रही है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पीएम मोदी जब कांग्रेस की सरकार में पंजाब गये थे तब उनको बीच फ्लाईओवर पर रोका गया था और उनको मारने की पूरी तैयारी कर ली गई थी. कांग्रेस अब उनकी मौत की बातें करने लगी है. उनके नेता अब प्रधानमंत्री के खात्मे की बातें करने लगे हैं.
इसके अलावा सोमवार को भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर दिखे थे. उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश जाकर भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. 


भारत