उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने का किया एलान, MLC से भी देंगे इस्तीफा, नाम होगा 'राष्ट्रीय लोक जनता दल'





 पटना। बिहार की राजनीति में आज एक नया मोड़ आ गया है। बगावती तेवर अपनाए उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है।  कुशवाहा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे आज से नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने की बात कही। उनके अनुसार, बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को राज्य चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी और जॉर्ज फर्नाडिंस के कारण नीतीश कुमार मुख्यममंत्री बने थे।  उस समय नीतीश जी ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन अंत भला तो सब भला होता है। बाद में अंत भला नहीं हुआ। आज जिस ओर नीतीश कुमार चल पड़े हैं, वो बहुत बुरा है। आज से नई शुरुआत होगी। बड़े फैसले के लिए साथियों के लिए बुलाया है। 


भारत