उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पिछले साल सबसे अधिक लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में बताया




साल 2011 के बाद से 16 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ी है। केंद्र सरकार ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से गुरुवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने क्रमबद्ध तरीके से नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों को हर साल का आंकड़ा पेश किया। इनमें से पिछले साल यानी 2022 में सबसे ज्यादा 2 लाख 25 हजार 620 लोगों ने नागरिकता छोड़ी है. वहीं सबसे कम सिटीजनशिप 85 हजार 256 लोगों ने 2020 में छोड़ी है. 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 2015 में 1 लाख 31 हजार 489 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी थी. साल 2016 में 1 लाख 41 हजार 603 और 2017 में 1 लाख 33 हजार 49 व्यक्तियों ने हिंदुस्तान की सिटीजनशिप छोड़ी थी. 


भारत