उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में एक डिग्री तक जा सकता है पारा




उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है।पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के फतेहपुर में दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में कल से तीन दिन तक भीषण शीतलहर चलेगी।मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 20 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पश्चिमी भारत पर असर डालेंगे. जिसके चलते उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी के बाद से समाप्त होने की संभावना है. 18 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम/पृथक/ छिटपुट बारिश की आशंका है.


भारत