उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

लोक आस्था के महापर्व छठ पर आज अस्तलचलगामी सूर्य को अर्घ्य, पीएम ने दी बधाई



 कोलकाता/पटना/दिल्ली। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए लोक आस्था के महापर्व छठ पर आज अस्तलचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ''सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।'' इसके साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा,  ''समस्त देशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।'' 
देश के गंगा घाट और तटों पर भी देखने को मिली। पहाड़ से मैदान तक व्रतियों ने छठ घाटों पर जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे तो उन्हें सायं कालीन अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कोलकाता, हावड़ा समेत जिलो में गंगा घाटों पर अर्घ्य दिया गया। वहीं दिल्ली में भी घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी रही।


भारत