उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

राजद अध्यक्ष पद से जगदानंद का इस्तीफा




पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में घमासान जारी है। अब  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय अधिवेशन से दूर रहकर जगदानंद सिंह ने अपनी नाराजगी साफ ज़ाहिर कर दी थी। हालांकि चर्चा यह भी है कि बेटे सुधाकर सिंह से कृषि मंत्री पद का छीना जाना जगदानंद सिंह को नागवार गुजरा है। कहा यह भी जा रहा है कि सुधाकर सिंह नीतीश कुमार की सरकार में सहज नहीं थे। इससे लालू प्रसाद सहित तेजस्वी के साथ उनकी दूरिया बढ़ गई थीं। जगदानंद सिंह द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक आदेश 1 अक्टूबर को निकाला गया जिसमें पार्टी नेताओं को सरकार, संगठन के बड़े मुद्दे पर बोलने से परहेज करने को कहा गया।  इससे पहले भी जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को केन्द्र की राजनीति करने की सलाह देते हुए तेजस्वी को बिहार की सत्ता सौंपने की मांग कर चुके थे।  


भारत