उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

उत्तरकाशी में बर्फ के तूफान में फंसे 29 पर्वतारोही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी




उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल लिया है। एक तरफ जहां बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तरकाशी में 29 पर्वतारोही हिमस्खलन में फंस गए हैं। सीएम पुष्कर धामी ने भारतीय सेना से मदद मांगी है। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी इस बारे में बात की है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एयरफोर्स की मदद भी मांगी गई है।सीएम ने बताया कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है.


भारत