उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मोदी हिटलर की मौत मरेगा, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय का विवादित बयान




पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सोमवार को सारी मर्यादाएं लांघ गए। अग्निपथ स्‍कीम और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर पीएम के ल‍िए उन्‍होंने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। सहाय बोले, 'यह लुटेरों की सरकार है। मोदी मदारी के रूप में इस देश में तानाशाह के तौर पर आ गए हैं। मुझे तो लगता है कि उन्होंने हिटलर का सारा इतिहास पार कर लिया। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। यह याद कर लेना मोदी।' सहाय ने यह भी कहा कि मोदी से आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी हैं। मोदी उन्हें गीदड़ भभकी से डराना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड की सरकार गिराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रोजाना छापेमारी कराई जा रही है।

इस बयानबाजी पर रिऐक्‍शन होना ही था। यहां तक कांग्रेस ने भी इससे किनारा कर लिया। सहाय के बयान पर विवाद खड़ा होते ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्‍होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही विचारधारा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी। लेकिन, प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं हैं। हमारा संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीके से ही जारी रहेगा।'


भारत