उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

उत्तराखंड के यमुनोत्री के पास खाई में गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत




उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई है। बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है.सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस अलर्ट मोड पर आ गया है। एक एम्बुलेंस बडकोट, एक एम्बुलेंस नोगांव और एक एम्बुलेंस नैनबाग से रवाना की गई है। बस में घटना के वक्त करीब 27-28 लोग बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है। 

उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया। उन्होंनेघटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है।


भारत