उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

सुनील जाखड़ भाजपा में हो सकते हैं शामिल,कांग्रेस के चिंतन शिविर के बीच दिया था इस्तीफा




कांग्रेस के नेता रहे सुनील जाखड़ आज  भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने 13 मई को कांग्रेस के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के पहले ही दिन पार्टी छोड़ दी थी। उनके अलावा गुजरात के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल के भी भाजपा में जाने की अटकलें हैं। इस तरह भाजपा की ओर से कांग्रेस को गुजरात से पंजाब तक झटके दिए जा सकते हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इसके अलावा पार्टी ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी पदों से हटा दिया था। उन पर पार्टी लाइन से अलग बयान देने के आरोप लगे थे, जिसके बाद हाईकमान ने यह कार्रवाई की थी।

इसके बाद सुनील जाखड़ ने फेसबुक लाइव कर भावुक भाषण देते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में पंजाब के लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और बाहर के ही कुछ लोग इसे चला रहे हैं। हाईकमान पर तंज कसते हुए सुनील जाखड़ ने कहा था कि सोनिया गांधी जी पंजाब को बख्श दीजिए। इसके साथ राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की महिला नेता अंबिका सोनी पर भी इशारों में ही जमकर हमला बोला था।


भारत