उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए अगर होता है रेप तो वो है शर्मनाक: सौगत राय




तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद सौगत राय ने बंगाल में महिलाओं के खिलाफ एक भी अपराध को शर्मनाक बताया है। सौगत राय का यह बयान बंगाल के नदिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उससे उसकी मौत की घटना के संदर्भ में आया है। 
तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध इसलिए शर्मनाक है क्योंकि यहां खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं।सौगत ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर हर कोई बेहद चिंतित है और मुझे यकीन नहीं है कि यह मीडिया के कारण है। हमें इन मामलों में जीरो टालरेंस रखना होगा। अगर कोई घटना होती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिस राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में एक महिला है, वहां ऐसा एक भी अपराध हम सभी के लिए काफी शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन इस बात का ध्यान रखेंगे। 
नदिया की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की तीखी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, घटना को लेकर ममता ने कहा 'जो कहानी वे दिखा रहे हैं कि एक नाबालिग की मौत दुष्कर्म के कारण हुई है, क्या आप इसे दुष्कर्म कहेंगे? क्या वह गर्भवती थी या उसका प्रेम संबंध था? क्या उन्होंने पूछताछ की है? मैंने पुलिस से पूछा है। उन्होंने गिरफ्तारियां की हैं। मुझे बताया गया कि लड़की का लड़के के साथ अफेयर था।


भारत