उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

गोवा में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, प्रमोद सावंत ने वित्त समेत छह विभाग अपने पास रखे




गोवा में मुख्यमंत्री की शपथ के बाद आज मंत्रालय का भी विभाजन हो गया है। गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में प्रमोद सावंत ने गृह और वित्त विभागों को अपने पास रखा है। राज्य मंत्रिमंडल में अपने आठ मंत्री बनाए गए, जिन्हें आज मंत्रालय सौंपा गया है। रोहन खुंटे को पर्यटन, सूचना और प्रौद्योगिकी और मुद्रण और स्टेशनरी विभाग सौंपा गया है।

सावंत के साथ 28 मार्च को शपथ लेने वाले भाजपा के आठ विधायकों को विभागों के आवंटन की अधिसूचना रविवार को जारी की गई। सावंत ने गृह, वित्त, कार्मिक, सतर्कता और राजभाषा विभागों को अपने पास बरकरार रखा है। विश्वजीत राणे को शहरी विकास, महिला एवं बाल और वन विभागों के साथ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग दिए गए हैं।

किसे कौन सा विभाग मिला?

विश्वजीत पी राणे- स्वास्थ्य, शहरी विकास, टीसीपी, महिला और बाल कल्याण, वन

मौविन गोडिन्हो- परिवहन, उद्योग, पंचायत और प्रोटोकॉल


रवि नायक- कृषि, हैंडक्राफ्ट्स और सिविल आपूर्ति

नीलेश कबराल- विधायी मामले, पर्यावरण, कानून एवं न्यायपालिका और PWD

सुभाष शिरोडकर- WRD, सहयोग (Co-Operation) और प्रोवेदोरिया

रोहन खौंटे- टूरिज्म, आईटी और प्रिंटिंग और स्टेशनरी

गोविंद गौडे- खेल, कला और संस्कृति और RDA

अतानासियो मौनसेराते- राजस्व, लेबर, वेस्ट मैनेजमेंट


भारत