उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कांग्रेस में उठी प्रियंका के इस्तीफे की मांग, जीशान हैदर ने सोनिया को लिखी चिट्ठी




उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का इस्तीफा ले लिया गया है, लेकिन यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के पद पर बने रहने से सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के नेता और पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखकर प्रियंका गांधी से भी इस्तीफा लेने की मांग की है। जीशान हैदर ने लेटर में कहा है कि यूपी में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिल्कुल गलत है, जबकि वह यूपी प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी की मर्जी के बिना एक चपरासी भी नहीं रख सकते थे। जीशान ने पहले के चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी का इस्तीफा भी लिए जाने की याद दिलाते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी को भी हटाया जाए। 

उन्होंने लिखा है, ''जब भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हारी है तो हमेशा प्रभारी ने और प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। चाहे 2012 का विधानसभा चुनाव हो, जिसमें दिग्विजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने इस्तीफा दिया था, जबकि मत प्रतिशत और सीटें भी बढ़ी थीं। 2017 के चुनाव में हार के बाद राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया था। मेरा मानना है कि प्रियंका गांदी जी का इस्तीफा भी आपको मांगना चाहिए, यह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की तरफ से आपसे निवेदन है।''


भारत