उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मणिपुर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक,निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू रहेंगे मौजूद




इम्फाल। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में से भाजपा ने इस बार 32 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तस्वीर साफ होने की पूरी संभावना है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू भी रविवार को इंफाल पहुंचेंगे।

दिल्ली में हुई अहम बैठक

मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई। बैठक में मणिपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत राणे, गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मौजूद थे।
इससे पहले मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत सिंह शनिवार को एक बार फिर दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने यहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो दोनों नेता राज्य मुख्यमंत्री पद की रेस के दावेदारों में शामिल हैं। 


भारत