उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पंजाब में आज सुबह 11 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह




चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार 19 मार्च को मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल करेगी। मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में होगा। कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 बर्थ हैं। कल कुल 10 मंत्री पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आप विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीर सिंह मीत हायर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारुचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रम शंकर मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे
शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त मंत्री पंजाब सिविल सचिवालय में कार्यभार संभालेंगे और आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी होगी। मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है। 

मुख्यमंत्री बनते की पंजाब सुधार में लगे मान

 मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही मान ने तीन दिवसीय सत्र बुलाया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में मान ने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दों को दूर करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज से ही यह काम शुरू हो जाएगा। मान के कहा कि हम पहले ही 70 साल लेट हो चुके हैं अब एक दिन भी बर्बाद नहीं करेंगे।

साइकिल से पंजाब विधानसभा पहुंचे विधायक

नाभा से विधायक गुरदेव सिंह देव मान साइकिल से पंजाब विधानसभा पहुंचे. शपथ ग्रहण करने वाले कांग्रेस विधायकों में सुखजिंदर रंधावा, तृप्त राजिंदर बाजवा और प्रताप सिंह बाजवा शामिल हैं. कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह, उनके बेटे और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह और शिअद विधायक गनीव कौर समेत पांच विधायक शपथ ग्रहण के लिए सदन में मौजूद नहीं थे. आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर कांग्रेस, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को हरा कर सत्ता हासिल की. पत्रकारों से बात करते हुए आप के कई विधायकों ने कहा कि वे राज्य के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे.


भारत