उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मोदी,योगी और शाह ने देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी




नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रंगों के त्योहार होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
श्री मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, “आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।”

 गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी।
श्री शाह ने आज ट्वीट कर कहा, “ रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।”
श्री शाह ने ट्वीट पर अबीर गुलाल के साथ अपने चित्र को भी साझा किया है।
                                                                                 
                                                                                                                
  योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी 

श्री योगी  ने आज ट्वीट कर कहा,  उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है।


भारत