उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कोविंद के साथ-साथ देशवासियों ने किया प्रस्तावना का पाठ



नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। श्री कोविंद ने भारतीय संविधान की आत्मा कही जाने वाली प्रस्तावना का पाठ किया। इस कार्यक्रम का सरकारी प्रसारक दूरदर्शन ने सीधा प्रसारण किया, जिसमें देशवासियों ने भी राष्ट्रपति के पीछे-पीछे प्रस्तावना पाठ का अनुसरण किया।
प्रस्तावना का पाठ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम संविधान के मूल्यों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंत्रालय की ओर से चलाए गये विभिन्न समारोहों एवं प्रतियोगिताओं का हिस्सा था। (एजेंसी)


भारत