उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

रुझानों में चार राज्यों में भाजपा, पंजाब में आप आगे




नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों के रुझानों में सबसे आगे चल रही है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी बढ़त बनाए हुए है। मणिपुर में एक सीट के आये चुनाव परिणाम जनता दल यूनाइटेड के पक्ष में गये हैं।

उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गाेवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज चल रही मतगणना में दोपहर 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा मणिपुर तथा गोवा में भी निर्णायक बढ़त मिली हुई है।

चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 399 सीटों के रुझानों में भाजपा 252, सपा 110 तथा अपना दल 12 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा भी कुछ अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार से करीब 20 हजार मतों से तथा सपा के अखिलेश यादव करहल सीट पर 30 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य के बुंदेलखंड के सात जिलों की कुल 19 सीटों में सभी पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार काफी बढत बनाए हुए हैं।

पंजाब में सभी 117 सीटों के रुझान आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 18, शिरोमणि अकाली दल छह और भाजपा दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंहद्ध सिद्धू भी अमृतसर पूर्वी सीट पर आम आदमी पार्टी की जीवन जोत कौर से, पटियाला सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी से और पूर्व मुख्यमंत्री तथ शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल लम्बी सीट से पिछड़ रहे हैं।

उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के प्रारंभिक रुझान आ चुके हैं और वहां भाजपा 42, कांग्रेस 22 आगे चल रही है। इस राज्य में बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी खटीमा सीट से करीब एक हजार वोटों से और कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से 12 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

मणिपुर की 60 सीटों में 41 के रुझान आ गये हैं जिनमें भापजा 21, कांग्रेस तीन, नागा पीपुल्स फ्रंट तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी छह-छह सीटों पर बढत बनाए हुए है। राज्य विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित किया जा चुका है और यह परिणाम जनता दल यू के पक्ष में गया है और इसके प्रत्याशी नगूरसंगलूर सनाते ने भाजपा के सीएल येमो को 1249 मतों से पराजित किया है। भाजपा नेता तथा राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हींगांग सीट से 18 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।


भारत