उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

बाइडेन ने रूसी तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध की घोषणा की




वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध की घोषणा की।
बाइडेन ने कहा, "हम रूसी तेल और गैस तथा ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसका मतलब है कि रूसी तेल अब अमेरिकी बंदरगाहों पर स्वीकार्य नहीं होगा।"
बाइडेन ने कहा कि रूसी तेल से संबंधित आयात पर प्रतिबंध लगाने का उनका निर्णय अमेरिका को भी नुकसान पहुंचाएगा।
राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस में कहा, "ऐसा नहीं है कि आज के फैसले का यहां असर नहीं होगा।"
बाइडेन ने कहा कि निर्णय यूरोप सहित अन्य सहयोगियों के साथ परामर्श के बाद लिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका सभी यूरोपीय देशों की तुलना में घरेलू स्तर पर कहीं अधिक तेल का उत्पादन करता है, इसलिए कई देश ऐसे भी हैं, जो इस प्रतिबंध में उनका साथ न दे पाएं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने संसद से यूक्रेन को 12 अरब डॉलर की सहायता देने के लिए कानून को मंजूरी देने का भी आह्वान किया।
बाइडेन ने व्हाइट हाउस में कहा, "मैं कांग्रेस से 12 अरब डॉलर का यूक्रेन सहायता पैकेज पारित करने का आह्वान करता हूं।"
राष्ट्रपति ने इससे पहले कांग्रेस से यूक्रेन के लिए 12 अरब डॉलर की सहायता को मंजूरी देने का आह्वान किया था।


भारत