उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जापान ने रूस, बेलारूस के खिलाफ प्रतिबंधों का किया खुलासा




टोक्यो। जापान के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के जवाब में रूस और बेलारूस के खिलाफ तीसरे प्रतिबंध का विवरण जारी किया।
इस नये प्रतिबंध सूची में 20 रूसी और 12 बेलारूसी नागरिकों के साथ-साथ दो रूसी तथा 12 बेलारूसी संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए गए हैं।
इसके अलावा सशस्त्र बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और खुफिया संगठनों सहित बेलारूस के रक्षा मंत्रालय के लिए निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
मंत्रालय के अनुसार, व्यक्तिगत प्रतिबंध विशेष रूप से क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव, चेचन नेता रमजान कादिरोव, व्यवसायी बोरिस रोटेनबर्ग और अलीशर उस्मानोव और अन्य पर भी पाबंदी लगायी गयी है।
जापानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, जापान ने रूस को तेल शोधन उपकरण के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया है।


भारत