उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अन्नदाता का आंदोलन, दिल्ली के बॉर्डर सील



 नई दिल्ली। नये कृषि कानून के विरोध में पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आ रहे हैं। सीमा पर उन्हें रोका जा रहा है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आ रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों के कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया है। इसे लेकर पूरी दिल्ली में अलर्ट है। 
उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोशन (डीएमआरसी) ने भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली अपनी ट्रेन सेवाओं को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है। 
उधर, हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों के दिल्ली कूच पर कहा कि यह हरियाणा का पहला ऐसा आंदोलन है जो आशंका के आधार किया जा रहा है। इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस और उसके राजनीतिक दलों का हाथ होने का दावा किया है।
पानीपत में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने किसानों के आंदोलन के संदर्भ में कहा कि पूर्व में भी विपक्षी दलों ने उनको बहका कर आंदोलन करवाया था, जबकि हरियाणा में फसलों की सरकारी खरीद हर साल की तरह हुई और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार जहां भीषण वित्तीय व्यवस्था से जूझ रही है, वहीं राज्य की जनता का ध्यान हटाने के लिए किसानों के दिल्ली कूच को सरकारी तंत्र के साए में हवा दी जा रही है। (वार्ता) (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार)


कृषि

  • आत्म निर्भर कृषक विकास योजना का प्रस्ताव स्वीकृत

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 से आत्म निर्भर कृषक समन्वित विकास योजना लागू किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

  • अन्नदाता का आंदोलन, दिल्ली के बॉर्डर सील

    नई दिल्ली। नये कृषि कानून के विरोध में पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आ रहे हैं। सीमा पर उन्हें रोका जा रहा है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आ रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों के कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया है। इसे लेकर पूरी दिल्ली में अलर्ट है।

  • कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ याचिका को पुनर्स्थापित करने का निर्देश

    नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कृषि सुधार से जुड़े कानूनों को चुनौती देने वाली एक वकील की याचिका गुरुवार को पुनर्स्थापित (रिस्टोर) कर दी। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने याचिकाकर्ता वकील मनोहर लाल शर्मा की दलीलें सुनने के बाद याचिका को पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति बोबडे ने सुनवाई के बाद आदेश जारी करते हुए कहा,''याचिका को रिस्टोर किया जाता है और इसकी सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी।'''