उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

सपा बसपा के शासनकाल में आजमगढ़ की पहचान पर संकट खड़ा किया गया : योगी




आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जिले को बुलडोजर उपलब्ध कराने के लिये जनता को दमदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दोबारा सरकार बनानी होगी।
सदर विधान सभा के करतारपुर ग्रामसभा में भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में श्री योगी ने कहा “ मैं यहां आया तो बुलडोजर खड़ा मिला। अब तो कंपनी वाले को हर जिले में एक बुलडोजर देना चाहिए, पहले हमें किराए पर लेना पड़ता था। बुलडोजर एक्सप्रेस-वे बनाने के काम आता है तो माफियाओं को रोकने का भी काम करता है। बुलडोजर चलाने व विकास करने के लिए पुनः दमदार सरकार की जरूरत है।”
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) की संवेदना किसान, युवा, महिला के लिए नहीं है बल्कि पेशेवर माफिया, आतंकियों के प्रति है। उनको पीड़ा तब होती है जब माफिया पर बुलडोजर चलता है। जो हमने कहा वह किया। पांच चरण के चुनाव में बीजेपी बहुमत से आगे चल चुकी है। छठे चरण में स्कोर जायेगा 275। तीसरे चरण के चुनाव के बाद से ही सपा नेता विदेश भागने की फिराक में है। गुर्गे नेपाल भागने की फिराक में है लेकिन भागने ना पाएंगे गर्मी यही निकालेंगे।
अपनी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुये उन्होने कहा कि किसानों का ऋण माफ हुआ, छह लाख 72 हजार किसानों के खाते में सालाना छह हजार रूपया पहुंच रहा है। आजमगढ़ को नई पहचान दी रही है। हर गांव को सड़क व बिजली से जोड़ा जा रहा है। हर घर नल की योजना स्वीकृत हुई है। जिलें में 63 हजार से ज्यादा गरीबों को आवास दिया है। 63 हजार से ज्यादा किसान का ऋण माफ हुआ है। आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाएंगे। सपा ने कोई योजना नहीं बनाई। सपा के बड़े नेता सांसद चुने गए लेकिन कोई योगदान नहीं दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में आजमगढ़ की पहचान का संकट खड़ा किया गया। अहमदाबाद ब्लास्ट के फांसी मिले एक आरोपी के पिता समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। समाजवादी पार्टी ने आतंकवाद, पेशेवर माफियाओं, गुण्डा को प्रश्रय दिया।
उन्होने कहा कि कोरोना में डबल इंजन सरकार ने फ्री में दवा, वैक्सीन दी। अगर सपा बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में बिक जाती। आजमगढ़ में 36 से 40 लाख लोग फ्री में महीने में दो बार केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से राशन पा रहे हैं। 2017 से पहले बिजली जाति मजहब में मिलती थी। सपा की सरकार थी तब शिब्ली कॉलेज में अजीत राय और सुन्नर यादव की हत्या हुई थी। पहले धर्मशाला, होटल में आजमगढ़ के लोगों को जगह नहीं मिलती थी। बीजेपी ने यूपी को गौरव प्रदान किया।


भारत