उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़



नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के मौके पर आज विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने जा रहे है और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए आधी रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। सोमवार की शाम से ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ने लगा था। मंगलवार को पूरी रात मंदिर खुला रहेगा और चार पहर की विशेष आरती होगी।
भगवान शिव की नगरी काशी महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही बम-बम नजर आई। आदि विश्वेश्वर का दर्शन और जलाभिषेक के लिए देश भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। मंदिर के आसपास रात होते ही श्रद्धालुओं ने अपनी जगह घेरनी शुरू कर दी थी। मंगला आरती के बाद से श्रद्धालु बाबा दरबार में दर्शन व जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को पहली बार गंगा द्वार से प्रवेश मिलेगा और बाबा के स्वर्णमयी आभा वाले गर्भगृह के भी दर्शन होंगे।


आगरा में भगवान भोले की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि की धूम है। शहर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। एक साल बाद प्रशासन ने मंदिरों को खोलने की अनुमति दे दी है। इससे भक्तों में अपार उत्साह है। गुरुवार तड़के से ही शिव मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। सोरों और राजघाट से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। 

महाशिवरात्रि पर जयपुर सहित प्रदेश के शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। जयपुर के शिवरात्रि पर खुलने वाले मंदिर मोती डूंगरी स्थित शिव मंदिर पर भक्तों की लंबी कतारें रही। धूप में तल्खी के बावजूद भक्त कई घंटो के इंतजार के बाद शिव पूजा कर मन्नत मांगी।
जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर, ताड़केश्वर महादेव, जंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गईं। अधिकतर मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है


  • पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस त्योहार

    नई दिल्ली। देश भर में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर समारोहों में बहुत धूमधाम नहीं रही। विभिन्न राज्यों में प्रतिबंधों में थोड़ी ढील देते हुए धार्मिक सभा की अनुमति दी गयी लेकिन चेहरे पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियमाें का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।

  • गुरु नानक देव की जयंती पर कोविंद ने दी देशवासियों को बधाई

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आज पीबीजी रेजिमेंट गुरुद्वारा का भी शुभ उद्घाटन किया। इसके पूर्व श्री कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “ मैं देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आइए, इस पावन अवसर पर, हम सब अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें।”

  • चिश्ती की महाना छठी परम्परागत तरीके से मनाई गयी

    अजमेर। राजस्थान में अजमेर में स्थित सूफीसंत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की महाना छठी आज रस्मी तौर पर बड़ी शिद्दत और अकीदत के साथ परम्परागत तरीके से मनाई गयी। इसमें दूरदराज से आये हजारों जायरीनों ने शिरकत की। छठी की रस्म खुद्दाम-ए-ख्वाजा की ओर से दरगाह स्थित बेगमी दलान के सामने आहता-ए-नूर में छठी की फातिहा के साथ शुरु हुई। एक घंटे तक चले रस्मी जलसे में कुरान की तिलावत के अलावा ख्वाजा साहब की शान में नात एवं मनकबत पेश की गई।