उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अरुणाचल, मिजोरम के स्थापना दिवस पर कोविंद, नायडू, मोदी ने दी बधाई




नयी दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेताओं ने रविवार को अरुणा प्रदेश और मिजोरम राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री कोविंद ने ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर सभी लोगों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता शानदार है। इसके सांस्कृतिक परिदृश्य में जातीय-जनजातीय समूहों और भाषाओं की दुनिया की सबसे समृद्ध विविधता है।" आगे उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य में विकास तेजी से हो।

श्री नायडू ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूँ।” उन्होंने कहा कि हिमालय के विहंगम सौंदर्य से सजे इस प्रदेश की संस्कृति भारत की विविधता का श्रृंगार है। राष्ट्र की सुरक्षा में यहां के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मिजोरम के निवासियों के लिए जारी एक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा, “मिजोरम के स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”

उन्होंने कहा कि प्रकृति के अनुपम सौंदर्य और समृद्ध जैविक विविधता से संपन्न पूर्वोत्तर के इस प्रदेश की विशिष्ट वीर परंपरा रही है। प्रदेश की संस्कृति, भारत की विविधता को पूर्णता प्रदान करती है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोनों राज्यों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की बधाई। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में योगदान की मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों छूएगा।”

श्री मोदी ने ट्वीट किया, “मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजोरम संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ।”

लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए कहा, “मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्राकृतिक सुंदरता, शांत ग्रामीण इलाकों और मिजोरम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बेजोड़ है। राज्य की प्रगति करता रहे और राष्ट्र के विकास में योगदान दे।”

उन्होंने ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश के मेरे भाइयों और बहनों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। अरुणाचल के लोग राष्ट्र के लिए समृद्ध योगदान दे रहे हैं। मैं आने वाले वर्षों में अरुणाचल प्रदेश की प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूँ।”

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “मिजोरम के स्थापना दिवस पर मेरी ओर से मिजोरम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य अपनी जीवंत संस्कृति और अद्भुत लोगों के लिए जाना जाता है, जो देश के विकास के लिए जूनन हैं। राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

श्री शाम ने एक अन्य ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर हमारी बहनों और भाइयों को बधाई। राज्य को अपार प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त है। आने वाले वर्षों में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर बढ़ता रहे।”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य नई ऊंचाइयों और प्रगति को जारी रखे।


भारत