उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन अंसारी का हुआ निधन,सीएम योगी ने जताया शोक




लखनऊ। समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को राजधानी लखनऊ में निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे. वह सपा के कद्दावर नेता थे. सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके थे. उनका इलाज लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा था। बीते पांच दिन पहले उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत की जानकारी गी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


भारत