उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

यूपी चुनाव के लिये आज जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र




लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना चुनावी घोषणा पत्र आजजारी करेगी।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुबह 10:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार संकल्प पत्र में बिजली दरों में रियायत समेत अन्य लोक लुभावन वादे शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने इससे पहले पांच फरवरी रविवार को लोक संकल्प पत्र जारी करने का ऐलान किया था जिसे भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के कारण टाल दिया गया था।


भारत