उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

लता मंगेशकर के निधन पर दुनियाभर में शोक की लहर




नयी दिल्ली। भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर के निधन पर रविवार को श्रीलंका, बंगलादेश, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान सहित दुनियाभर के कई देशों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजाई ने ट्वीट किया,'अपनी आवाज से लता मंगेशकर ने लाखों लोगों के दिलों को खुशी से भर दिया। उनकी धुन सार्वभौमिक और हमेशा के लिए है। उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिलें।'

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने ट्वीट किया,' लता मंगेशकर की आत्मा को शांति मिलें, भारत की संगीत की रानी, जिन्होंने अपनी सुनहरी और अद्वितीय आवाज से करोड़ों-अरबों लोगों के दिलों को छुआ है। उनकी मधुर आवाज की स्मृति सदियों तक हमारे बीच रहेगी।'

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने ट्वीट कर लिखा,“भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर अमर रहें। सीमाओं को पार करने वाले दशकों के मनोरंजन के लिए शुक्रिया। आपने ‘संगीत वैश्विक भाषा है’ कहावत को चरितार्थ किया।”

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि वह संगीत की बेताज साम्राज्ञी थीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “एक महान हस्ती हमारे बीच नहीं रही। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं। उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वह संगीत की बेताज सम्राज्ञी थीं। उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगीं। श्रद्धांजलि।”

शहबाज शरीफ ने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से संगीत की दुनिया ने एक गायक को खो दिया है, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बंगलादेश के विदेश मंत्री ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा, “महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरी संवेदना, वह संगीत में उनके अद्वितीय योगदान के लिए भारत के लोगों सहित उपमहाद्वीप तथा दुनिया के लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। हमारी प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा की शांति मिलें।”

बंगलादेश की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रबाब फातिमा ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उऩ्होंने लिखा,"बहुत दुख की बात है। एक किंवदंती का गुजरना, एक युग का अंत है। वह अपनी मधुर आवाज और संगीत के माध्यम से जीवित रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर, जो स्वयं एक संगीतकार है। उन्होंने ट्वीट में कहा , “ मेरी आवाज़ ही, पहचान है.. गर याद रहे.. स्वर कोकिला।”

भारत में अमेरिकी दूतावास ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इतिहास भारत के संगीत में उनके योगदान को सुनहरे शब्दों में याद किया जाएगा।

पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत में इज़राइल दूतावास ने ट्वीट किया कि संगीत में लता के योगदान और उनकी आवाज को हमेशा याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 92 वर्षीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 28 दिनों तक कोरोना से लड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।


भारत