उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट,डॉक्टर ने बताया क्रिटिकल




नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। लता मंगेशकर का परिवार उनके स्वास्थ्य पर बात करने से मना कर दिया है.लेकिन ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने बताया है कि लता मंगेशकर की बहुत गंभीर हो गई है। प्रतीत ने कहा कि लता क्रिटिकल हैं। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं।


भारत