उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मोदी ने पूर्व सांसद सी. जंगा रेड्डी के निधन पर जताया शोक




नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सी. जंगा रेड्डी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “श्री सी. जंगा रेड्डी गारू ने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह जनसंघ और भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों का एक अभिन्न अंग थे। उन्होंने कई लोगों के दिल और दिमाग में अपनी जगह बनायी। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। उनके निधन से दुखी हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री सी. जंगा रेड्डी गारू पार्टी के बेहद नाजुक दौर में भाजपा के लिए एक प्रभावी आवाज थे। मैंने उनके पुत्र से बातचीत करके संवेदना व्यक्त की है। ओम शांति।”
गौरतलब है कि भाजपा के दिग्गज नेता श्री रेड्डी का शनिवार सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में की थी। श्री रेड्डी ने 1984 के आम चुनावों में हनमकोंडा संसदीय क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीवी नरसिम्हा राव को हराकर रिकॉर्ड बनाया था। उस समय लोकसभा में भाजपा के सिर्फ दो सदस्य थे।


भारत