उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

भाजपा ने मणिपुर विस चुनाव के लिए 60 उम्मीदवारों की सूची जारी की




नयी दिल्ली। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हेंगांग विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
भाजपा के मणिपुर चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को यहां राज्य की सभी 60 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की ।
पार्टी ने दो उम्मीदवारों को छोड़कर मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। भाजपा की इस सूची में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, तीन रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी और तीन महिला उम्मीदवार शामिल हैं।।
श्री यादव ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने मणिपुर में विकास की वैकल्पिक राजनीतिक धारा को आगे बढ़ाया है और आने वाले समय में भी हम सुशासन के आधार पर वोट के लिए लोगों के सामने जाने वाले हैं। उन्होंने दावा किया मणिपुर में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा जबकि तीन मार्च को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।


भारत