उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

तरुण गोगोई का निधन


 गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का आज शाम गुवाहाटी में निधन हो गया। उन्होंने आज शाम 5.34 बजे अंतम सांस ली। वह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे। श्री गोगोई का जीएमसीएच के गहन चिकित्सा कक्ष में एक नवंबर से उपचार चल रहा था। वह 21 नवंबर से वेंटिलेटर पर हैं। जीएमसीएच के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों के साथ सम्पर्क करके उनकी सेहत की निगरानी कर रही थी। श्री गोगोई अगस्त से तीन बार जीएमसीएच में भर्ती हो चुके थे। राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके श्री गोगोई 25 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। बीस दिनों तक उपचार चलने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।
 इससके पूर्व  राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस के दिग्गज नेता की तबीयत और बिगड़ गयी है। श्री गोगोई को पूरी तरह से जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। श्री गोगोई को ऑक्सीजन स्तर कम होने के कारण 24 सितंबर को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। पूर्व मुख्यमंत्री को एक बार फिर एक नवंबर को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। (एजेंसी)


भारत