उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

बिपिन रावत, कल्याण सिंह को पद्म विभूषण




नयी दिल्ली। देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष दिवंगत राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया है।
महाराष्ट्र से शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को भी दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। जबकि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद,  सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की नामचीन हस्तियों - सत्य नाडेला और सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की। इनमें चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा।
पद्म भूषण से अलंकृत हुए लोगों में श्री आजाद और श्री भट्टाचार्य के अलावा अभिनेता विक्टर बनर्जी (कला), गुरमीत बावा (कला), नटराजन चंद्रशेखरन (उद्योग), श्री कृष्णा इला एवं श्रीमती सुचित्रा इला (संयुक्त, उद्योग), सुश्री मधुर जाफरी (पाककला, अमेरिका), श्री देवेन्द्र झांझरिया (खेल), श्री राशिद खान (कला), श्री राजीव महर्षि (प्रशासन), सत्यनारायण नाडेला (उद्योग, अमेरिका) सुंदर राजन पिचाई (उद्योग, अमेरिका), साइरस पूनावाला (उद्योग), श्री संजय राजाराम (मरणोपरांत, विज्ञान, इंजीनियरिंग, मैक्सिको), सुश्री प्रतिभा रे (साहित्य), स्वामी सच्चिदानंद (शिक्षा एवं साहित्य) और श्री वशिष्ठ त्रिपाठी (शिक्षा एवं साहित्य) शामिल हैं।


भारत