उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल



 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज एक बड़े सियासी फेरबदल में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का फूल थाम लिया। आज ही उन्होंने बीजेपी की सदस्यता भी ले ली है। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। 
कांग्रेस प्रवक्ता शशि वालिया और राजेंद्र अवाना ने भी आरपीएन सिंह के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। राजेंद्र अवाना कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे।  बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है वो पूरे देश ने देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस पार्टी में 32 साल रहा कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं रह गई।  


भारत