उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

दिग्गज फ़ुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक



 

 कोलकाता।  देश के जाने-माने फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक का आज कोलकाता में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधक पर शोक जताया है। हाल ही में, राज्य के क्रीड़ा मंत्री अरूप विश्वास उन्हें देखने के लिए अस्पताल भी गए थे। पूर्व भारतीय मिडफील्डर भौमिक 1970 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। सूत्रों के अनुसार, वह लंबे समय से गुर्दे के रोग और मधुमेह से पीड़ित थे और उन्होंने सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। लगभग साढ़े तीन महीने से उनका नियमित डायलिसिस हो रहा था। करीबी सूत्रों के अनुसार, लगभग 23 साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। हाल में उन्हें छाती में संक्रमण के कारण इकबालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


भारत