उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

भाजपा में जाने की इच्छा कोरी अफवाह,सपा गठबंधन का हिस्सा बना रहूंगा: शिवपाल




लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने खुद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की ख्वाईश की खबरों को अफवाह करार देते हुये कहा कि वह समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन का मजबूत हिस्सा है जो भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिये कटिबद्ध है।
शिवपाल ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के इस दावे मे कतई सच्चाई नहीं है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह दावा पूर्णयता निराधार और तथ्यहीन है।
उन्होने कहा “ मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों का आवाहन करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक दें एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन वाली सरकार बनाये।
गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बुधवार को दावा किया था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में असंतोष व्याप्त है और इससे खिन्न प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव भाजपा में आने का इच्छुक है। उन्होने दावा किया कि भाजपा शिवपाल यादव के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो भाजपा की रीति नीति के हिसाब से समाज के साथ जुड़ना चाहता है।


भारत