उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

आप ने मजबूरी वश भगवंत मान को बनाया मुख्यमंत्री उम्मीदवार:बादल




जालंधर।  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी नेता भगवंत मान को मजबूरी वश मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है क्योंकि पंजाब में कोई भी अन्य चुना हुआ नेता पार्टी का नेतृत्व करने के लिए तैयार नहीं था।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल कभी भी भगवंत मान को पंजाब में पार्टी का चेहरा नहीं बनाना चाहते थे। उन्होंने मजबूरी वश भगवंत मान को आप की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है।
श्री बादल ने कहा कि श्री भगवंत मान को पार्टी का चेहरा बनाना आप के दिवालियेपन को दर्शाता है।


भारत