उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जानेमाने पत्रकार कमाल खान का निधन




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार तड़के हृदय गति रूक जाने के कारण निधन हो गया। वह करीब 61 साल के थे।
परिजनो ने बताया कि भोर करीब चार बजे कमाल ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। श्री खान लंबे समय से एनडीटीवी से जुड़े थे और अपनी बेवाक शैली और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे।
उनकी पत्नी रूचि कुमार इंडिया टीवी में संवाददाता के तौर पर कार्यरत है। उनके एक बेटा है। दिवंगत पत्रकार का अंतिम संस्कार आज शाम ऐशबाग कब्रिस्तान में किया जायेगा।
पत्रकार के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ,समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव,बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों के अलावा समाजसेवियों और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।


भारत